
दिल्ली: नई सरकार से पहले एक्शन मोड में अधिकारी, सभी विभागों को 100 दिन का एक्शन प्लान बनाने का निर्देश
AajTak
दिल्ली सचिवालय में मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बुधवार को एक अहम बैठक की. बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों को 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही दिल्ली में केंद्र की योजनाओं को भी लागू करने और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली सचिवालय में अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं. दिल्ली के मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बुधवार को एक अहम बैठक की. बैठक में सभी अधिकारियों को 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, जीडीए ने सभी विभागों को 15 दिनों के अंदर महीने वार तरीके से 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है. जिसमें टारगेट पर फोकस कर काम को पूरा किया जाएगा.
दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक के एमओएम के अनुसार, प्रोजेक्टों-योजनाओं के लिए मंत्रिपरिषद के सामने प्रस्तुत करने के लिए ड्राफ्ट कैबिनेट नोट तैयार किया जाएगा, जिन्हें मंत्रिपरिषद की मंजूरी की आवश्यकता होगी.
केंद्र की योजना लागू करने का निर्देश
इस एक्शन प्लान में केंद्र सरकार की योजनाओं को दिल्ली में लागू करने पर फोकस किया जाएगा. दिल्ली सरकार के सभी विभागों को इस बारे में निर्देश भी जारी किए गए हैं. एक्शन प्लान में आयुष्मान भारत योजना पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा जो अभी तक दिल्ली में लागू नहीं हुई है. इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति के लिए दस लाख का इलाज मुफ्त की योजना है, जिसमें पांच लाख दिल्ली सरकार और पांच लाख केंद्र सरकार की ओर से दिए जाएंगे.
जलभराव को लेकर दिए निर्देश

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









