
दिल्ली: द्वारका में रह रही असम की युवती पर शख्स ने किया चाकू से हमला, मौत
AajTak
दिल्ली के द्वारका में असम की रहने वाली एक युवती की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, स्नेहा और आरोपी दोनों एक-दूसरे को जानते थे और हाल ही में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था. शनिवार शाम को आरोपी उसके घर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में असम की रहने वाली एक युवती की एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास के संबंध में कॉल मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ लिया है.
पुलिस ने बताया, असम की 21 वर्षीय एक युवती की शनिवार को दिल्ली के द्वारका स्थित उसके घर पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. पीड़िता की पहचान असम के सिलचर शहर के छिबिला बच्चिया निवासी स्नेहा नाथ चौधरी के रूप में हुई है.
आरोपी भी हुआ घायल
पुलिस ने बताया कि हत्या के प्रयास की कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि स्नेहा बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी हुई थी. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी को घायल हालत में पकड़ लिया है. आरोपी की पहचान राज के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, स्नेहा और आरोपी दोनों एक-दूसरे को जानते थे और हाल ही में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था. शनिवार शाम को आरोपी उसके घर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान राज के हाथ में भी चोट लगी है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







