
दिल्ली: दो नाबालिग लड़कों ने 10 लाख की मांगी फिरौती, खुद को बताया नीरज बवानिया गैंग का सदस्य
AajTak
दिल्ली पुलिस को पूछताछ में पता चला कि कुछ ही दिन पहले ये रोहित भारद्वाज के सम्पर्क में आये और उसके साथ चैटिंग करने लगे थे. रोहित भारद्वाज ने ही इन्हें व्यापारी का डिटेल दिया था और कहा था कि इंटरनेट कालिंग करना और खुद को नीरज बवानिया गैंग का बताना.
दिल्ली पुलिस ने एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के आरोप में रोहित भारद्वाज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है. व्यापारी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे एक धमकी भरा फोन आया था और उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. व्यापारी के मुताबिक कॉलर ने कहा ,''नीरज बवानिया के गैंग से बोल रहा हू, तुरंत 10 लाख रुपयों का इंतजाम कर लो, नहीं तो शाम तक गोली मार दी जाएगी.'' 1 जून को पंजाबी बाग थाने में व्यापारी ने यह शिकायत दी थी. व्यापारी ने कहा कि जो कॉल की गई थी वो इंटरनेट कॉल थी और कोई नंबर नहीं आया था.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











