
दिल्ली: दयालपुर में चार मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
AajTak
दिल्ली के दयालपुर में देर रात चार मंजिला इमारत गिर गई. हादसे में करीब 25 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस, अग्निशमन दल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. अधिकारियों के अनुसार, यह इमारत पुरानी थी. इसके गिरने के कारणों की जांच की जाएगी.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











