
दिल्ली दंगों का एक सालः क्लेम कमिश्नर ने बताया कैसे काम कर रहा है क्षतिपूर्ति आयोग
AajTak
क्लेम कमिश्नर ने आज तक / इंडिया टुडे से कहा, "मेरा मानना है कि जो दंगाई हैं अगर वो दोषी पाए जाते हैं कोर्ट से तो उनसे ही नुकसान की भरपाई वसूल की जाए. फिलहाल हमारा काम है जिन्हें दिल्ली सरकार ने मुआवजा दिया अगर उन्हें कम मिला और जांच करके उनको और मुआवजा दिलवाना और जिन्हें नहीं मिला उनको मुआवजा दिलवाना.''
नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों का 1 साल पूरा हो चुका है. इन दंगों से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए हाई कोर्ट के जरिये जस्टिस (रिटायर्ड) सुनील गौड़ क्लेम कमिश्नर अपॉइंट किए गए हैं. जो दंगा पीड़ितो और प्रभावितों के मामलों को क्लेम दिए जाने के मामलों पर काम कर रहे हैं. उनसे आजतक की टीम ने विशेष बातचीत की. क्लेम कमिश्नर ने आज तक / इंडिया टुडे से कहा "मेरा मानना है कि जो दंगाई हैं अगर वो दोषी पाए जाते हैं कोर्ट से तो उनसे ही नुकसान की भरपाई वसूल की जाए. फिलहाल हमारा काम है जिन्हें दिल्ली सरकार ने मुआवजा दिया अगर उन्हें कम मिला और जांच करके उनको और मुआवजा दिलवाना और जिन्हें नहीं मिला, उनको मुआवजा दिलवाना. किसी के पास डॉक्यूमेंट नहीं लेकिन हालात ऐसे हमें लगे तो हम उनकी इंक्वायरी करके उन्हें भी मुआवजा दिलवाएंगे. हमारे पास ऐसे लोग भी आए, जिन्हें दिल्ली सरकार ने मुआवजा दिया लेकिन उनका कहना है कि कम मिला.''
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











