
दिल्ली: ड्राइवर ने गोदाम से चुराए साढ़े तीन करोड़ रुपये के 318 आईफोन, गिरफ्तार
AajTak
दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक 17 जून को रामेश्वर सिंह नाम के एक शख्स ने शिकायत दी कि उनके गोदाम में रखे 318 नए आईफोन चोरी हो गए हैं. रामेश्वर सिंह की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी.
दिल्ली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 311 आईफोन बरामद किए. यह सभी आईफोन नए लांच हुए आईफोन 15 के अलग-अलग मॉडल थे. बरामद आईफोन की कीमत करीब करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए है. दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक 17 जून को रामेश्वर सिंह नाम के एक शख्स ने शिकायत दी कि उनके गोदाम में रखे 318 नए आईफोन चोरी हो गए हैं. रामेश्वर सिंह की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी.
सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में भी पता किया तो पुलिस को पता लगा कि रामेश्वर का एक ड्राइवर मनदीप सिंह गायब है. जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया तो वह भी स्विच ऑफ मिला. इस बीच पुलिस को पता चला कि रामेश्वर सिंह की गोदाम से एक गाड़ी भी गायब है, जिसमें जीपीएस लगा है. पुलिस ने जब उसे गाड़ी को फॉलो किया तो वह गाड़ी पुलिस को समालखा के इलाके में खाली खड़ी मिली.
इसके बाद फिर से पुलिस ने समालखा से जांच आगे बढ़ाई तो पुलिस को पता चला कि मनदीप पंचकूला इलाके में पहुंच गया है और वहां पर वह चोरी के आईफोन ठिकाने लगाने की कोशिश में है, इसके पहले की मनदीप चोरी के आईफोन आगे बेच पाता पुलिस ने मनदीप और उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के सारे मोबाइल फोन बरामद कर लिए.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







