
दिल्ली: ड्रग तस्करी के आरोपियों की 5 संपत्तियों पर चला MCD का बुलडोजर
AajTak
दिल्ली नगर निगम ने ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोपी ड्रग्स माफियाओं की संपत्तियों को जमींदोज कर दिया है. पुलिस ने बताया कि जिन आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चला है उन्हें 2022 और 2023 के बीच ड्रग तस्करी के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया था.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोपी ड्रग्स माफियाओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया. ये कार्रवाई उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पिछले साल दिए गए निर्देशों पर की गई है. दिल्ली नगर निगम की इस कार्रवाई के बारे में रविवार को जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्रग तस्करी में शामिल आरोपियों की पांच संपत्तियों पर शनिवार को बुलडोजर चलाया गया है. ध्वस्त की गई संपत्तियों एमसीडी के शाहदरा, रोहिणी और नजफगढ़ स्थित जोन में की गई थी. ये संपत्तियां मोनू, विकास, राहुल, विक्रम और सुनीता की थीं. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें 2022 और 2023 के बीच ड्रग तस्करी के विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया था. मोनू पर ड्रग तस्करी के 108 मामलों में शामिल रहा है, जबकि सुनीता और राहुल की ऐसी गतिविधियों में पहले कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है. एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले साल 26 जून को मादक द्रव्य और मादक पदार्थों की तस्करी विरोध दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्तियों और घरों को जब्त कर लिया जाएगा और उन पर बाद में बुलडोजर चलाया जाएगा. एलजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत अभियान को बढ़ाते हुए ये निर्देश दिए थे. और अब इन्ही निर्देशों के अनुरूप पांच संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







