
दिल्ली: जिस स्कूल से की थी रवि दहिया ने पढ़ाई, उन्हीं के नाम पर पड़ा स्कूल का नाम
AajTak
टोक्यो ओलंपिक 2020 में धमाल मचाने वाले रेसलर रवि दहिया ने जिस स्कूल से पढ़ाई थी, वह स्कूल अब उनके नाम से ही जाना जाएगा. दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदलकर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया गया है.
दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रवि दहिया को सम्मानित करने की अनोखी पहल की है. दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है. रवि दहिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











