
दिल्ली: छात्रों को सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला टीचर गिरफ्तार
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर छात्रों के माता-पिता से लाखों की ठगी करने वाले एक पूर्व टीचर को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ठगी के मामले में जमानत पर था. वो छात्रों को आर्मी, यूपीएससी परीक्षाओं के जरिए नौकरी का झांसा देता था और उसके नाम पर 20 से 25 लाख रुपये ऐंठ लेता था.
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन का झांसा देकर उनके माता-पिता से लाखों रुपये ठगता था. गिरफ्तार आरोपी संजीव झा कई धोखाधड़ी मामलों में वांछित था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित अपराधी था.
आरोपी पर पहले से दर्ज थे कई केस
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस के साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया.
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार सैनी ने बताया कि झा फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर खुद को दिल्ली कैंट स्थित डिफेंस करियर अकादमी का शिक्षक बताता था. वह यह दावा करता था कि उसने भारतीय सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में काम किया है.
सैनी ने बताया कि झा छात्रों के माता-पिता को यह झांसा देता था कि वह उनके बच्चों को एनडीए (NDA) और अन्य सरकारी परीक्षाओं में चयन करवा देगा. इस बहाने वह प्रति व्यक्ति 20 से 25 लाख रुपये तक वसूलता था.
टीचर से बन गया ठग

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








