
दिल्ली चुनाव से पहले कैलाश गहलोत ही नहीं, एक साल में ये नेता भी छोड़ चुके हैं AAP, स्वाति मालीवाल भी हैं बागी
AajTak
दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आतिशी सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने मंत्री पद के साथ ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कैलाश गहलोत ही नहीं, ये नेता भी पिछले कुछ महीनों में आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं.
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. अशोक गहलो ने मंत्री पद से इस्तीफे के साथ ही अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. कैलाश गहलोत से पहले इस साल दिल्ली सरकार के एक मंत्री समेत कई नेता आम आदमी पार्टी छोड़ चुके हैं. दिल्ली के पिछले चुनाव से अब तक की बात करें तो आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट और भी लंबी हो जाती है. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही नेताओं पर.
कैलाश गहलोत
एक दिन पहले तक दिल्ली सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी के पुराने नेताओं में से हैं. कैलाश गहलोत साल 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे और तब से ही वह अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबी नेताओं, दिल्ली सरकार के ताकतवर मंत्रियों में शामिल रहे हैं.
कैलाश गहलोत ने परिवहन के साथ ही वित्त जैसा अहम विभाग भी संभाला है. मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत ने ही 2023-24 के लिए दिल्ली सरकार का बजट पेश किया था. दिल्ली के सीएम पद से केजरीवाल के इस्तीफे के बाद कैलाश का नाम नए मुख्यमंत्री के लिए रेस में शामिल था. हालांकि, वह इस रेस में आतिशी से पीछे रह गए और अब उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री पद के आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
राजेंद्र पाल गौतम
कैलाश गहलोत के आम आदमी पार्टी छोड़ जाने से कुछ ही महीने पहले दिल्ली सरकार के एक पूर्व मंत्री ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सितंबर महीने के पहले हफ्ते में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. राजेंद्र पाल गौतम दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े दलित चेहरों में से एक थे. राजेंद्र पाल गौतम 2020 के विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे. आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











