
दिल्ली चुनाव: पूर्वांचली और पंजाबी गढ़ों पर BJP ने किया कब्जा, AAP के वोट बैंक में भी लगाई सेंध
AajTak
दिल्ली में AAP को हराकर बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतीं और देश में भगवा छाप छोड़ी. 2015 और 2020 के बाद एक बार फिर कांग्रेस को चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले झुग्गी-झोपड़ियों वाली सीटों में भी सेंध लगा दी और 4 सीटों पर कब्जा किया.
दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी बीजेपी ने पूर्वांचलियों, सिखों, जाटों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों सहित विभिन्न क्षेत्रीय और सामाजिक-आर्थिक वर्ग के मतदाताओं के वर्चस्व वाले निर्वाचन क्षेत्रों में पैठ बनाने में कामयाबी हासिल की. दिल्ली में AAP को हराकर बीजेपी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतीं और देश में भगवा छाप छोड़ी. 2015 और 2020 के बाद एक बार फिर कांग्रेस को चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले झुग्गी-झोपड़ियों वाली सीटों में भी सेंध लगा दी और 4 सीटों पर कब्जा किया.
भगवा पार्टी ने हरियाणा की सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की. यह जीत AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नई दिल्ली सीट हारने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में ज़हर मिलाने का आरोप लगाने के बाद आई है. पार्टी ने लक्ष्मी नगर, संगम विहार और करावल नगर जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में भी मजबूत प्रदर्शन किया, जहां 15 प्रतिशत से अधिक पूर्वांचली मतदाता हैं, और ऐसी 35 सीटों में से 25 पर जीत दर्ज की.
नजफगढ़, नरेला और बिजवासन जैसे विधानसभा क्षेत्रों में, जहां पांच प्रतिशत हरियाणवी मतदाता हैं, बीजेपी ने ऐसी 13 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की. पार्टी ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के वर्चस्व वाली सात में से चार सीटें भी जीती हैं. इसके अलावा, 12 आरक्षित सीटों में से बीजेपी मंगोलपुरी सहित चार सीटें जीतने में सफल रही. बीजेपी ने 10 प्रतिशत से अधिक सिख मतदाताओं वाली चार में से तीन सीटें, 10 प्रतिशत से अधिक पंजाबी मतदाताओं वाली हरि नगर, जनकपुरी और राजौरी जैसी 28 सीटों में से 23 सीटें और 10 प्रतिशत से अधिक गुज्जर मतदाताओं वाली पांच में से दो सीटें जीती हैं.
इसके अलावा, पार्टी ने 10 प्रतिशत से अधिक जाट मतदाताओं वाले निर्वाचन क्षेत्रों में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और ऐसी 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की है. इसने 10 प्रतिशत से अधिक वाल्मीकि मतदाताओं वाली नौ में से चार सीटें जीती हैं, और 10 प्रतिशत से अधिक जाटव मतदाताओं वाली 12 में से छह सीटें जीती हैं.
बीजेपी ने छह पूर्वांचली उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, जिनमें से चार ने जीत हासिल की है, जबकि इसके 14 में से 12 हरियाणवी उम्मीदवार दिल्ली चुनावों में विजयी हुए हैं. हरियाणा और यूपी की सीमा से सटी कुल 22 सीटों में से पार्टी ने 16 सीटें जीती हैं - सात यूपी सीमा पर और नौ हरियाणा सीमा पर.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.

पश्चिम बंगाल में सियासी समर का शंखनाद हो चुका है. लेकिन आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ज्यादातर सभी बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. DGP, कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत गृह सचिव और मुख्य सचिव के तबादले को टीएमसी चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमलावर है. वो इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है. चुनाव आयोग पर तो विपक्ष पहले से हमलावर है. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में महाभियोग का नोटिस पेश कर चुका है. इसी महाभियोग को लेकर कल चुनाव आयुक्त से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वो राजनीतिक मसलों में उलझना नहीं चाहते. इधर, ममता बनर्जी मोदी सरकार से एसआईआर से लेकर एलपीजी किल्लत तक के हर मुद्दे पर दो-दो हाथ करने को बेकरार हैं. विपक्ष तबादलों को लेकर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रहा है. लेकिन सवाल है कि, क्या बड़े अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना जायज है? और सवाल ये भी क्या आत्मविश्वास से भरी बीजेपी इस बार ममता बनर्जी का विजय रथ रोक पाएगी.

सबसे पहले बात ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची की. अराघची ने दो टूक कहा है कि तेहरान ने सीजफायर की मांग नहीं की है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्ध का अंत इस तरह होना चाहिए कि ये दोबारा न हो. उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका से किसी तरह की कोई बातचीत या संदेश का आदान-प्रदान नहीं हुआ है. होर्मुज को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है. उनका कहना है कि होर्मुज सिर्फ दुश्मनों के लिए और उनके लिए बंद है जो उनका समर्थन कर रहे हैं.

बिहार के छपरा के रहने वाले बॉडीबिल्डर राजकुमार ने 38 साल की उम्र में पहली बार जिम जाना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में कई चैंपियनशिप जीतकर Mr India का खिताब हासिल किया. गरीबी के कारण आज भी वह दिल्ली की सड़क पर नान का ठेला लगाकर परिवार का पालन करते हैं, लेकिन उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है.







