
दिल्ली: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
दिल्ली के मायापुरी इलाके में अपहरणकर्ता ने दिनदहाड़े 5 साल के बच्चे और 2 साल की बच्ची को घर के बाहर से किडनैप कर लिया. घटना के समय बच्चों के माता-पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवक की पहचान कर ली है. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.
राजधानी दिल्ली में दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. घटना मायापुरी इलाके की है. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. अपहरणकर्ता की यह हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
जानकारी के मुताबिक, जिन बच्चों का अपहरण हुआ उनकी उम्र महज 5 और 2 साल है. बच्चों के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. जबकि, मां गृहणी है. जिस समय यह घटना हुई बच्चों के माता-पिता किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर कहीं गए हुए थे.
शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. तभी अपहरणकर्ता बच्चों को उठाकर ले गया. माता-पिता जब घर लौटे तो बच्चों को वहां ना पाकर उन्हें ढूंढने लगे. जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने नजदीकी पुलिस स्टेशन में बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को तलाशना शुरू किया. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो देखा कि अज्ञात अपहरणकर्ता दो साल की बच्ची को और 5 साल के बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखा. आरोपी की पहचान 31 वर्षीय अजय के रूप में हुई, जो कि कार क्लीनिंग का काम करता है.
फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
16 साल की लड़की ने किया बच्चे का अपहरण इससे पहले उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना इलाके में डेढ़ साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला सामने आया था. बच्चा घर के बाहर ही पड़ोस की कुछ युवतियों के साथ खेल रहा था. तभी अचानक 16 साल की एक लड़की ने मौका देखकर बच्चे का अपहरण कर लिया. फिर वहां से फरार हो गई. कई घंटों तक घर के आसपास तलाश करने के बाद जब बच्चे के कोई जानकारी नहीं मिली तो आखिरकार परिवार में महिंद्रा पर थाने में मामला दर्ज करवाया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











