
दिल्ली: क्लासरूम विवाद पर मनीष सिसोदिया का पलटवार, BJP राज में बंद हुए 72 हजार सरकारी स्कूल
AajTak
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूम बनाने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर छाए सियासी बवाल के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने BJP पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी स्कूलों को बंद कराना चाहती है. उसके शासन वाले राज्यों और केन्द्र सरकार के राज में 72 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हुए हैं.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार सरकारी स्कूलों के कायाकल्प को अपनी उपलब्धि के तौर पर दिखाती है. अब इन्हीं स्कूलों में नए क्लासरूम बनाने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सियासी बवाल छाया हुआ है. इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने BJP पर पलटवार किया है, उनका कहना है कि केन्द्र की भाजपा सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूल बंद करवाना चाहती है, उसके खुद के राज में 72 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हुए हैं.
BJP राज में बंद हुए सरकारी स्कूल
मनीष सिसोदिया ने कहा कि साल 2014 से देश में इनकी सरकार है. इस दौरान हजारों सरकारी स्कूल बंद किए गए, जबक प्राइवेट स्कूल खोले गए. बीजेपी के राज में 2015 से 2021 के बीच 72,747 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं. इनमें करीब 26 हजार सरकारी स्कूल उत्तर प्रदेश में और 22 हजार सरकारी स्कूल मध्य प्रदेश में बंद किए गए. वहीं 11,739 प्राइवेट स्कूल खोले गए, जिन्हें भाजपा नेता संचालित करते हैं.
फर्जी FIR कर बंद कराना चाहती है स्कूल
दिल्ली में मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग का भी जिम्मा है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार को जब शराब के मामले में कुछ नहीं मिला, तो अब उसने स्कूल में भ्रष्टाचार का जुमला शुरू किया है. बीजेपी की केन्द्र सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूल बंद कराना चाहती है, इसलिए वह ये फर्जी एफआईआर कर रहे हैं. शराब के कथित घोटाला में कुछ नहीं निकला तो अब कह रहे हैं कि स्कूल बनाने में गड़बड़ी हुई है. सीबीआई को मेरे घर पर रेड किए हुए 10 दिन हो गए, लेकिन ये अब भी नहीं बता पाए कि मिला क्या?
'बीजेपी अनपढ़ गंवारों की पार्टी'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











