
'दिल्ली को पूरा पानी दे रहा हरियाणा, कमी की वजह AAP सरकार का कुप्रबंधन', मंत्री अभय यादव का दावा
AajTak
हरियाणा के मंत्री अभय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पिछले कई वर्षों से लगातार हरियाणा से अपर्याप्त पानी मिलने के निराधार आरोप लगाती रही है और हर बार हरियाणा ने साबित किया है कि ये दावे निराधार हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए पानी से जुड़े मुद्दों को नाटकीय बनाना आम बात हो गई है.
दिल्ली में जारी जल संकट के बीच हरियाणा के जल संसधान मंत्री अभय सिंह यादव ने कहा है कि दिल्ली में पानी की समस्या आम आदमी पार्टी सरकार के "आंतरिक कुप्रबंधन" के कारण पैदा हुई है. यादव ने दिल्ली सरकार के इस आरोप को "निराधार" और "तथ्यों से परे" बताते हुए खारिज कर दिया कि भाजपा शासित हरियाणा दिल्ली को आवश्यक हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हरियाणा वर्तमान में दिल्ली को 1,050 क्यूसेक पानी की आपूर्ति कर रहा है, जो 719 क्यूसेक के अनिवार्य आवंटन से अधिक है.
सिंचाई और जल संसाधन राज्य मंत्री यादव ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा पानी के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करता है, बल्कि पानी को एक मूलभूत आवश्यकता मानता है. मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हरियाणा बिना किसी कमी के पूरा कर रहा है. यादव ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में आप सरकार की याचिका के जवाब में, हरियाणा सरकार ने दिल्ली को अपनी जलापूर्ति के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली को जल संकट से अभी राहत की उम्मीद नहीं, पानी को लेकर हरियाणा से बातचीत रही बेनतीजा
अभय यादव ने आंकड़े रखे सामने
उन्होंने कहा, "यह डेटा 23 मई से 12 जून, 2024 तक की अवधि का है, जिससे पता चलता है कि हरियाणा ने दिल्ली के लिए मुनक हेड पर लगातार 1,050 क्यूसेक पानी छोड़ा है. इसके अलावा, यूवाईआरबी (ऊपरी यमुना नदी बोर्ड) द्वारा निर्धारित 924 क्यूसेक से अधिक पानी बवाना प्वॉइंट पर भेजा गया था.' यादव ने कहा कि आधिकारिक बैठकों में पूरा पानी मिलने की बात स्वीकार करने के बावजूद, दिल्ली सरकार मीडिया और राजनीतिक मंचों पर भ्रामक और अतिरंजित आंकड़े पेश कर रही है.
हरियाणा के सिंचाई विभाग के आयुक्त और सचिव पंकज अग्रवाल और राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ दिल्ली पहुंचे यादव ने कहा कि हरियाणा लगातार दिल्ली को आवंटित पानी की आपूर्ति कर रहा है, उन्होंने अपने दावे को विशिष्ट आंकड़ों के साथ पुष्ट किया. हरियाणा के मंत्री ने कहा, 'दिल्ली 613 एमजीडी (1,141 क्यूसेक) की मांग कर रही है, जो ऊपरी यमुना नदी बोर्ड द्वारा अपनी रिपोर्ट में निर्दिष्ट आंकड़ों (मुनक में 1,011 क्यूसेक और बवाना में 924 क्यूसेक) से अधिक है.'

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







