
दिल्ली-कोलकाता-मुंबई में आज क्या होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए महानगरों का हाल
AajTak
केंद्र सरकार की तरफ से जब से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज घटाया गया है, सभी को ये जानना है कि महानगरों में अब पेट्रोल-डीजल के नए दाम क्या रहने वाले हैं. आइए दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई का हाल बताते हैं.
केंद्र सरकार की तरफ से बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती कर दी गई है. पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है. अब इस कटौती के बाद हर राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमत में अंतर आने वाला है.
राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल की कीमत 95.77 रुपये लीटर हो गई है. वहीं डीजल के दाम 89.65 रुपये लीटर पहुंच गए हैं. वहीं शनिवार तक दिल्ली में एक तरफ पेट्रोल की कीमत 105.42 रुपये लीटर चल रही थी, तो वहीं डीजल भी 96.67 रुपये लीटर था. लेकिन अब केंद्र की कटौती के बाद पेट्रोल-डीजल लोगों के लिए कुछ सस्ता हो जाएगा. यहां पर ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से अभी तक वैट कटौती का कोई ऐलान नहीं किया है. ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं की जा सकती है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आ गई है. आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पेट्रोल के दाम अब 111.01 रुपये लीटर हो गए हैं, वहीं डीजल का रेट 97.77 रुपये लीट पहुंच गया है. मुंबई में देश का सबसे महंगा पेट्रोल मिल रहा है. एक्साइज कटौती से पहले तक मुंबई में पेट्रोल के दाम 120.51 रुपये लीटर चल रहे थे. वहीं डीजल 104.77 रुपये लीटर पहुंच गया था. अभी तक महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने स्तर पर वैट कटौती का कोई ऐलान नहीं किया है.
कोलकाता की बात करें तो वहां पेट्रोल का रेट 105.62 रुपये प्रति लीटर होगा और डीजल की नई कीमत 92.83 रुपये प्रति लीटर रहने वाली है. लेकिन ममता सरकार भी अपनी तरफ से वैट कटौती करने के मूड में नहीं है. टीएमसी सांसद सौगता रॉय ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार को अपने स्तर पर एक्साइज और ज्यादा घटाना चाहिए. राज्यों पर वैट कम करने का दवाब बनाना सही नहीं है.
चेन्नई पर आ जाएं तो वहां भी लोगों को कुछ राहत तो मिल गई है. एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये से घटकर 101.35 प्रति लीटर हो गई है. डीजल की बात करें तो चेन्नई में उसके रेट भी 100.94 रुपये से घटकर 93.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







