
दिल्ली: कोरोना संक्रमण को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम का पैगाम- 'घर में ही पढ़ें तरावीह'
AajTak
कोरोना के बीच रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है. ऐसे में बड़ी चुनौती कोरोना जैसी इस महामारी से बचने की भी है. दिल्ली में तेजी से बढ़ते संक्रमण को लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम ने पैगाम जारी कर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. रोज चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. इस बीच त्योहार का सीजन किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. वहीं रमजान का महीना भी शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर जामा मस्जिद के शाही इमाम ने पैगाम जारी कर लोगों से अपील की है कि इस बार तरावीह अपने घरों में ही पढ़ें. जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि इस बार कोरोना जो फैला है वो ज्यादा खतरनाक है. बुजुर्गों के अलावा बच्चों और नौजवानों को भी ये अपनी चपेट में ले रहा है. उन्होंने कहा देखा जा रहा है कि लोग इसे संजीदगी से नहीं ले रहे हैं. ये अच्छी बात नहीं है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











