
दिल्ली: कोरोना मरीजों को मुफ्त Fabiflu दवा दे रहे Gautam Gambhir, दिखाना होगा डॉक्टर का पर्चा
Zee News
कोरोना (Corona) संकट के बीच ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा ऐलान किया है. गंभीर मुफ्त में फैबीफ्लू दवा दे रहे हैं.
नई दिल्ली: कोरोना के कहर के बीच दवा और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है. क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने बड़ा ऐलान किया है. ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जरूरतमंद मरीजों को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल होने वाली फैबीफ्लू (Fabiflu) दवाई मुफ्त देने का ऐलान किया है. People of East Delhi can get ‘Fabiflu’ from MP office (2, Jagriti Enclave) for FREE between 10-5. Kindly get Aadhar & prescription 'आधार और डॉक्टर का पर्चा साथ लाएं' ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ट्वीट कर अपने संसदीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फ्री में फैबीफ्लू दवाई मुहैया कराने की बात कही है. गंभीर ने ट्वीट किया है, 'पूर्वी दिल्ली के लोग 'Fabiflu' मेरे कार्यालय (2, जाग्रति एन्क्लेव) से 10 से 5 के बीच मुफ्त में ले सकते हैं. अपना आधार और डॉक्टर की पर्ची ले साथ लेते आएं.' पूर्वी दिल्ली के लोग “Fabiflu” मेरे कार्यालय (2, जाग्रति एन्क्लेव) से 10 से 5 के बीच मुफ़्त में ले सकते हैं. अपना आधार और डॉक्टर की पर्ची ले आएं
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










