
दिल्ली: कोरोना केस 1 हफ्ते में तीन गुना बढ़े, पॉजिटिविटी रेट 10% के पार, डराने लगे हालात, केजरीवाल आज करेंगे हाईलेवल मीटिंग
AajTak
दिल्ली में कोरोना केस 300 के करीब बने हुए हैं. पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी के पार पहुंच गया है. केस बढ़ता देख दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने की अपील की है. वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल आज दोपहर कोरोना को लेकर एक हाईलेवल मीटिंग करेंगे. बैठक के बाद वह कुछ दिशा निर्देश जारी करेंगे.
दिल्ली में भले ही कोरोना से हालात न भिगड़े हों लेकिन जिस तरीके से यहां केस बढ़ रहे हैं, वह चिंता बढ़ा रही है. दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस 300 के करीब बने हुए हैं. पिछले कई दिनों से दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक दर्ज हो रहा है. इसी को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे एक अहम बैठक करेंगे.
इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री और उनके विभाग के बड़े अधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में मॉक ड्रिल के रिजल्ट दिखाए जाएंगे. इसके अलावा अन्य राज्यों में कोरोना को लेकर अभी तक की तैयारियों, कोरोना केसों बढ़ते ट्रेंड, उसका लोगों पर क्या हो रहा असर है, इन सब बिंदुओं पर सीएम केजरीवाल को सूचित किया जाएगा. बैठक के बाद केजरीवाल कोरोना वायरस को लेकर दिशा निर्देश जारी करेंगे. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज दिल्ली में कोरोना के हालात पर पहले ही कह चुके हैं कि राजधानी में फिलहाल कोई नया प्रतिबंध नहीं लगेगा.
एक हफ्ते में ऐसा रहा कोरोना का ट्रेंड
दिल्ली में 30 मार्च को 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कुल 2363 टेस्ट किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 12.48% दर्ज किया गया है. इसके साथ ही शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 932 हो गई है. दिल्ली में सितंबर के बाद पहली बार कोरोना के 300 केस मिले हैं. पिछले 1 हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं. राजधानी में एक हफ्ते पहले हर रोज 100 के करीब केस मिल रहे थे. 29 मार्च को 300 मरीज संक्रमित पाए गए. दो मरीजों की मौत हो गई. संक्रमण दर 13.89 प्रतिशत दर्ज किया गया.
इसी तरह 28 मार्च को 214 मामले सामने आए और संक्रमण दर 11.82 प्रतिशत थी, 27 मार्च को 115 नए मामले सामने आए थे, वहीं 7.45 प्रतिशत संक्रमण दर थी. 26 मार्च को 153 नए मामले आए. इससे पहले 25 मार्च को 4.98 फीसदी संक्रमण दर के साथ 139 मामले सामने आए थे. 24 मार्च को 152 मामले सामने आए थे और 6.66 फीसदी संक्रमण दर रही थी. इसी तरह 23 मार्च को 4.95 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 117 मामले दर्ज हुए थे.
स्वास्थ्य मंत्री ने दी मास्क पहनने की सलाह

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







