
दिल्ली के होटल में चाकूबाजी, युवक-युवती की हालत गंभीर
AajTak
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके के एक होटल में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई. युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल और बाद में गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावर की पहचान की जा रही है.
देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके उस्मानपुर में एक होटल के भीतर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. यह वारदात 24 जनवरी की रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और होटल परिसर का मुआयना किया. वहां 23 साल के युवक और 21 साल की युवती घायल अवस्था में मिले. दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने होटल के कमरे और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की और कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हमला होटल परिसर के भीतर ही हुआ, हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और हमले की असली वजह क्या थी.
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारी अब होटल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था और हमलावर कौन था.
होटल के कमरे में हुआ हमला

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






