
दिल्ली के स्कूलों पर न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में क्या लिखा है?
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड के बीच न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल की तारीफ को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है. बीजेपी नेताओं ने आप सरकार की तारीफ कर रही खबर को पेड बताया है.
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में जिस दिन दिल्ली के स्कूलों की तारीफ में रिपोर्ट छपी, उसी दिन केंद्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड करवाई है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जिस दिन न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ करते हुए मनीष सिसोदिया की तस्वीर छापी गई, उसी दिन केंद्र सरकार ने मनीष के घर CBI भेज दी.
जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में आप सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर क्या लिखा गया है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के इंटरनेशनल वर्जन के फ्रंट पेज पर ही आम आदमी पार्टी सरकार की शिक्षा मॉडल को लेकर एक रिपोर्ट छापी है. उस रिपोर्ट को 'अवर चिल्ड्रन आर वर्थ इट' शीर्षक दिया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए इस रिपोर्ट को एक दिल्ली बेस्ड पत्रकार करण दीप सिंह ने लिखा है.
रिपोर्ट में लिखा है कि भारत में जहां लाखों परिवार गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा की ओर देख रहे हैं, वहां के स्कूलों की लंबे समय से जर्जर इमारतों, कुप्रबंधन, खराब शिक्षा और यहां तक कि दूषित लंच देने वाली रेपुटेशन रही है, लेकिन आज हालात बदल गए हैं. जहां दिल्ली के सरकारी स्कूलों में साल 2014 में 10वीं और 12वीं के बच्चों के पास होने का आंकड़ा 89 और 82 परसेंट थे, वो पिछले साल पूरा 100 फीसदी रहा.
रिपोर्ट में लिखा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्कूलों की कायापलट के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर रहे हैं. कुछ समय पहले तक इनमें कुछ स्कूलों का हाल तो ऐसा था कि जिनमें ना पीने का पानी था और कई में तो सांपों ने कब्जा किया हुआ था. अब स्कूल सिस्टम में सुधार के लिए टॉप एक्सपर्ट्स की मदद से नए पाठ्यक्रम को डिजाइन किया गया है. और वहीं छात्र, उनके परिजन और शिक्षक मिलकर प्रतिदिन वाली परेशानियों में सुधार कर रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








