
दिल्ली के सर्द मौसम में सियासी पारा गर्म... किसे मिलेगा शुभ विजय मुर्हूत में नामांकन का फल?
AajTak
दिल्ली में नामांकन के लिए अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन बुधवार को 235 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. सुबह कुछ ऐसी थी कि धुंध का डेरा, सरसराती शीतलहर और जोरदार सर्दी का कहर था. मगर इस धुंध के बीच जीत के सपने का संसार समाया था. सियासतदानों की आंखों में धुंध में भले ही कुछ न दिख रहा हो, मगर चुनावी जंग में उतरे योद्धाओं को अपनी नामांकन के बाद अपनी जीत का ख्वाब जरूर दिख रहा था.
दिल्ली के सर्द मौसम में सियासत का पारा हाई है. विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बचा है. इसके मद्देनजर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो चुका है और अब नामांकन की प्रक्रिया चालू है. इस बीच बुधवार को विजय मुहूर्त के मौके पर नामांकन की झड़ी लग गई. बीजेपी हो AAP या फिर कांग्रेस के नेता... ताबड़तोड़ नामांकन हुए. लेकिन सियासत का एक कड़वा सच ये भी है कि यहां जीतना सिर्फ एक को है. ऐसे में विजय मुहूर्त किसको फलेगा? ये भी समझना जरूरी है.
दरअसल, दिल्ली में नामांकन के लिए अभी दो दिन बाकी हैं, लेकिन बुधवार को 235 उम्मीदवारों ने नामांकन किया. सुबह कुछ ऐसी थी कि धुंध का डेरा, सरसराती शीतलहर और जोरदार सर्दी का कहर था. मगर इस धुंध के बीच जीत के सपने का संसार समाया था. सियासतदानों की आंखों में धुंध में भले ही कुछ न दिख रहा हो, मगर चुनावी जंग में उतरे योद्धाओं को अपनी नामांकन के बाद अपनी जीत का ख्वाब जरूर दिख रहा था.
शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि का शुभ मुहूर्त
मौका ही ऐसा था. बुधवार से माघ के शुभ महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि लग गई है. केंद्र में बृहस्पति बैठा हुआ है और वृष लग्न है, जिसे स्थिर लग्न माना जाता है. ये भी माना जाता है कि इस तिथि को शुभ मुहूर्त के दौरान किया गया काम सफल होता है. इसीलिए इसी दिन दिल्ली के दंगल में उतरे 'पहलवानों' ने नामांकन करने का फैसला किया.
दिल्ली में गजब की हचलच थी. थे नामांकन के लिए सियासी योद्धा सड़क पर उतरे थे. आप की ओर से केजरीवाल, आतिशी, सिसोदिया से लेकर सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, इमरान हुसैन, संजीव झा तक ने नामांकन किया. वहीं बीजेपी के परवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, विजेंद्र गुप्ता से लेकर सतीश उपाध्याय तक पर्चा दाखिल कर आए. उधर कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से लेकर तमाम प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
लेकिन सबसे पैनी नजर थी अरविंद केजरीवाल पर. वह घर से माता पिता का आशीर्वाद लेकर निकले तो सीधे वाल्मीकि मंदिर पहुंच गए, महर्षि वाल्मीकि की आराधना की, देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया, विधि विधान से पूजा पाठ की और फिर ईश्वर की छपी तस्वीरों वाला झंडा लहराया. इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ थीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










