
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में घोटाले पर घिरी AAP सरकार, उठी CBI जांच की मांग
AajTak
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार 'चोरों की बारात' की तरह है. दिल्ली बीजेपी सचिव हरीश खुराना ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस घोटाले के जिम्मेदार लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाए.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर बीजेपी ने घोटाले का आरोप लगाया है. यह आरोप लोकायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर लगाया गया है. आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सीबीआई जांच की मांग की है.
साल 2018 में मनोज तिवारी ने सरकारी स्कूलों में क्लासरूम्स के निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त में शिकायत की थी. इसे लेकर पिछले महीने डायरेक्टोरेट ने रिपोर्ट सौंपी है. तिवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सेमी-परमानेंट स्कूल का निर्माण 32 लाख और परमानेंट क्लासेस का 9 लाख रुपये की लागत से नगर निगम ने करवाया था. विजिलांस डायरेक्टोरेट ने रिपोर्ट में बताया है कि क्लासरूम की संख्या 7,180 से घटकर 4,126 हो गई, लेकिन इसके लिए बजट में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई.
उन्होंने मामले में घोटाले का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार 'चोरों की बारात' की तरह है. दिल्ली बीजेपी सचिव हरीश खुराना ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस घोटाले के जिम्मेदार लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाए.
वहीं, आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की ओर से किए जा रहे काम में बीजेपी बाधा डालना चाहती है. आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के खिलाफ है.
पार्टी ने कहा, 'बीजेपी दिल्ली में बच्चों को मिलने वाली अच्छी शिक्षा को रोकने के लिए हर दिन अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रही है.' पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि चाहे कुछ भी हो, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन सिस्टम जारी रहेगा.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









