
दिल्ली के वसंत कुंज में IRS अफसर के घर लूट की कोशिश, CCTV से पकड़ में आया चोर
AajTak
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी को पकड़ लिया है. उसकी पहचान जितेंद्र उर्फ जीते के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है. वह मेरठ से दिल्ली आकर वसंत कुंज के रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर में लूट-पाट की नीयत से घुसा था.
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर में घुसकर लूट-पाट की नाकामयाब कोशिश की गई. परिवार के सदस्यों ने लूटेरे को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन वह दीवार फांदकर भागने में कामयाब रहा. उसने सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी अभय सिंह पर चाकू से हमला भी किया, जिसमें वह घायल हो गए. परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया.
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपी और उसके एक साथी को पकड़ लिया है. मुख्य आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीते के रूप में हुई है, जो मेरठ का रहने वाला है. वह मेरठ से दिल्ली आकर वसंत कुंज के रिटायर्ड IRS अधिकारी के घर में लूट-पाट की नीयत से घुसा था. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि 3 जुलाई की रात सवा एक बजे, साउथ वसंत कुंज थाना क्षेत्र से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें लूट और चाकू मारने की घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश तब तक भाग चुका था.
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा- रिटायर्ड आईआरएस अफसर अभय सिंह और उनकी पत्नी अनुपमा बेडरूम में सो रहे थे. उनका बेटा और नौकर दूसरे कमरे में थे. रात के 1 बजे के करीब बॉलकनी में तेज आवाज हुई, जिससे अभय सिंह की नींद टूट गई. पुलिस ने आगे बताया कि अभय सिंह ने देखा कि एक आदमी स्लाइडिंग डेार से उनके बेडरूम में घुसने की कोशिश कर रहा है. उसको देखकर अभय सिंह ने अपनी पत्नी को जगाते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया. तभी बदमाश ने चाकू से अभय और उनकी पत्नी अनुपमा को घायल कर दिया.
परिवार के सदस्यों ने नौकर के साथ मिलकर चोर को कमरे में बंद कर दिया लेकिन वह बालकनी से भाग निकला. पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई, फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण सुराग एकत्र किए और मामला दर्ज किया गया. आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन किया गया था. घर से मिले सुराग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते को स्पेशल स्टाफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 12 घंटे के भीतर पकड़ लिया. वह एक शातिर चोर जो हाल ही में मेरठ में रह रहा था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








