
दिल्ली के लुटियंस जोन मेंं सांसदों को बंगला मिलने के क्या नियम हैं, कब खाली करना होता है?
AajTak
नेताओं के सरकारी बंगलों को खाली कराने पर अक्सर विवाद होता रहा है. लोकसभा सांसद चिराग पासवान से भी सरकारी बंगला खाली करवा लिया गया है. वहीं, पूर्व सांसद शरद यादव को सुप्रीम कोर्ट से 31 मई तक बंगला खाली करने की मोहलत मिली है.
लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. ये बंगला उनके दिवंगत पिता और केंद्रीय मंत्री रहे रामविला पासवान को आवंटित किया गया था. अक्टूबर 2020 में रामविलास पासवान का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद चिराग पासवान इस बंगले में रह रहे थे. उनसे सरकार ने अब बंगला खाली करवा लिया है.
चिराग पासवान से जो बंगला खाली करवाया गया है, वो लुटियंस दिल्ली के जनपथ इलाके में स्थित है. ये बंगला रामविलास पासवान को 1990 में अलॉट किया गया था. चिराग का कहना है कि उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार को इस बंगले में रहने की इजाजत मिली थी. चिराग ने ये भी कहा कि उनका मकसद इस बंगले में हमेशा के लिए रहने का नहीं था, लेकिन जिस तरह से उनसे ये बंगला खाली करवाया गया, वो तरीका सही नहीं था.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने कई बार चिराग को ये बंगला खाली करने का नोटिस दिया था. ये बंगला पिछले साल अगस्त में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अलॉट किया गया था.
चिराग की तरह ही राज्यसभा के पूर्व सांसद शरद यादव को भी 31 मई तक सरकारी बंगला खाली करना होगा. सरकार तो चाहती थी कि शरद यादव अभी घर खाली कर दें, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 31 मई तक की डेडलाइन दे दी है. 2017 में शरद यादव को राज्यसभा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था.
नेताओं से सरकारी बंगलों को खाली करवाने पर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. राजनीतिक पार्टियां इसे बदले की कार्रवाई बताती हैं. नियम तो ये है कि सांसद के पद से हटने के 15 दिन बाद आपको सरकारी बंगला खाली करना होता है. वरना जुर्माना लगता है.
ये भी पढ़ें-- Explainer: कश्मीर-पंजाब और पूर्वोत्तर के इन राज्यों में अब हिंदुओं को मिल सकता है अल्पसंख्यक का दर्जा, जानिए कहां कितनी है आबादी

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







