
दिल्ली के मुख्य सचिव के सेवा विस्तार पर AAP का विरोध, BJP से पूछे ये 10 सवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में लगातार तीन बार यानी 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी की जीत हुई और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम किया और अब दिल्ली में भाजपा की सियासी जमीन खिसक चुकी है.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को रिटायरमेंट के बाद भी सेवा विस्तार दिए जाने पर भाजपा से 10 सवाल पूछे हैं. पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल होने वाली शक्ति का इस्तेमाल कर मुख्य सचिव को सेवा विस्तार देकर ऐसा काम किया है कि उससे पूरी दिल्ली सवाल पूछ रही. दिल्ली वाले भाजपा से पूछ रहा है कि क्यों सेवा विस्तार दिया गया?
उन्होंने कहा कि कॉडर के तमाम अनुभवी अफसरों को दरकिनार करते हुए विवादों में रहे मुख्य सचिव को रिटायरमेंट के बाद भी सेवा विस्तार क्यों दिया. यह भाजपा की दिल्ली में खिसकती जमीन को स्वीकार करने को भी प्रमाणित करता है. दिल्ली विधानसभा चुनावों में लगातार हार और अब नगर निगम में भी अरविंद केजरीवाल से हारने के बाद से भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है. इसलिए वो उपराज्यपाल और कुछ खास अफसरों के जरिए दिल्ली में ‘‘आप’’ की सरकार को अस्थिर करने की लगातार कोशिश कर रही है लेकिन दिल्ली की जनता भाजपा की इस कोशिश को कामयाब नही होने देगी.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में लगातार तीन बार यानी 2013, 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी की जीत हुई और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भाजपा का सूपड़ा साफ करने का काम किया और अब दिल्ली में भाजपा की सियासी जमीन खिसक चुकी है. यहां तक कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भी अभूतपूर्व समर्थन के साथ दिल्ली के लोगों ने अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को जिताया और नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई. साथ ही जनता ने नगर निगम में चले रहे भाजपा के कुकर्मों पर ताला लगाया.
मुख्य सचिव के सेवा विस्तार पर 'आप' ने भाजपा से पूछे ये 10 सवाल :
1. भाजपा की इस विशेष अफसर में ऐसी क्या दिलचस्पी है?
2. वरिष्ठ अफसरों की इतनी लंबी लिस्ट है, फिर ऐसा क्या विशेष है इस अफसर में, जिस कारण भाजपा ने सेवा विस्तार दिया?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









