
दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अयोध्या राम मंदिर के दर्शन का ऐलान, AAP-BJP में छिड़ी ज़ुबानी जंग
AajTak
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के आरोप पर बयान जारी कर कहा कि आज आम आदमी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के द्वारा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के माता-पिता के तीर्थ यात्रा पर जाने को लेकर दिए गए बयान ने दिल्ली के सभी दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को शर्मसार किया है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के बुजुर्गों को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर के दर्शन के लिए ले जाने के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जुबानी जंग छिड़ गई है. AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी में कुछ लोग तो होंगे, जो भगवान श्रीराम को सही में मानते होंगे और वे लोग इस घोषणा की तारीफ करेंगे, लेकिन बीजेपी द्वारा इस तीर्थ यात्रा योजना का विरोध हमारी समझ के परे है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











