
दिल्ली के बवाना इलाके में दिनदहाड़े प्लास्टिक व्यापारी की हत्या... आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
AajTak
राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर को फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. तीन से चार बदमाशों ने बवाना इलाके में एक व्यापारी को गोली मार दी. बदमाशों ने जब व्यापारी पर गोली चलाई तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद बदमाशों ने पीछा कर उसे मार गिराया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
दिल्ली के बवाना इलाके में दोपहर करीब एक बजे एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई. यहां एक प्लास्टिक व्यापारी को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी पर हमला करने वाले तीन से चार बदमाश बाइक पर सवार थे. उन्होंने व्यापारी को कई गोलियां मारी. व्यापारी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा किया और दौड़ाते हुए गोलियां चलाईं. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से सभी प्रूफ इकट्ठा किए और व्यापारी के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का साफ पता चल सके.
शुरुआती जांच में लूट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने व्यापारी से क्या लूटा और हत्या की असली वजह क्या थी.
यह भी पढ़ें: 'सुसाइड नहीं ये मर्डर है...', भाई के दावे से दिल्ली में कार में मिली 3 लाशों की मिस्ट्री और उलझी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है. बवाना में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौती पेश कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








