
दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन अनिल नंदा के साथ फ्रॉड, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन अनिल नंदा ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. नंदा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि इन तीनों के संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
दिल्ली के बड़े और नामचीन बिजनेसमैन अनिल नंदा के साथ फ्रॉड करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अरेस्ट किए गए आरोपियों के नाम अवनीश चन्द्र झा उर्फ तांत्रिक उर्फ गुरुजी, माजिद अली और धर्मेंद्र सिंह है. हालांकि, FIR में कुल 7 लोगों के नाम हैं.
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक अवनीश चन्द्र पर दिल्ली समेत हरियाणा और नगालैण्ड में भी मुकदमे दर्ज हैं. शिकायतकर्ता अनिल नंद ने आरोपियों के संबंध अंडरवर्ल्ड से होने के आरोप भी लगाए हैं. मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. मामले में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 408, 409, 420, 467, 468, 471, 120 B के तहत केस दर्ज किया गया है.
दिल्ली में इससे पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहे हैं. हाल ही में 29 जुलाई 2022 को पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के ऐसे मामले का खुलासा किया था, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक पूर्व रसोइए को गिरफ्तार किया गया था. पकड़ में आए आरोपी ने महज कुछ ही दिनों BSF इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि वह अमीर बनना चाहता था.
अमीर बनने के लिए उसने ठगी का रास्ता चुना था और 100 करोड़ की ठगी को अंजाम देकर फरार हो गया था. 2008 से 2011 के बीच दर्ज हुए 49 मामलों में राजस्थान पुलिस को ओमा राम की तलाश थी. आरोपी को 46 मामलों में भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका था. लेकिन ये शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए न सिर्फ अपना नाम बार-बार बदल रहा था, बल्कि शहर भी बदल रहा था. दिल्ली पुलिस ने 6 महीने की कोशिश के बाद ओमा राम को गिरफ्तार किया था.
दरअसल, राजस्थान के जोधपुर निवासी ओमा राम को साल 2004 में बीएसएफ में कुक की नौकरी मिली थी. लेकिन 2 साल बाद ही ओमा राम ने यह नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उसे जल्दी अमीर बनना था. नौकरी छोड़ने के बाद ओमा राम ने साल 2007 में अपनी सिक्योरिटी कंपनी शुरू की थी और उसमें 60 लोगों को भर्ती किया था. फिर इस कंपनी को उसने एक्स सर्विसमैन राकेश मोहन को बेच दिया था. इसके बाद 2007 में ही उसने एक एमएलएम कंपनी में एजेंट की नौकरी शुरू की. यहां करीब डेढ़ करोड़ कमाने के बाद उसने यहां भी नौकरी छोड़ दी थी और 2009 में आरोपी ने एक अपनी लिमिटेड कंपनी खोली और खुद मैनेजिंग डायरेक्टर बन गया था.
यह कंपनी नए सदस्यों के जुड़ने पर कमीशन देती थी. हर सदस्य को 4000 रुपये जमा करने थे, बदले में उन्हें 400 रुपये का एक सफारी सूट मिलता था. हर मेंबर को कमीशन प्राप्त करने के लिए कम से कम 10 और सदस्यों से जुड़ना पड़ता था. सदस्यों को उनके निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न की भी गारंटी दी गई थी. लगातार 1 साल तक हर महीने 2 लाख का बिज़नेस देने वाले को इनाम में एक साल बाद बाइक दी जाती थी. इस तरह हजारों सदस्य जुड़ गए और कंपनी ने लोगों को 100 करोड़ का चूना लगा दिया. कुछ समय बाद कंपनी ने कमीशन देना बंद कर दिया.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







