
दिल्ली के द्वारका में 13 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मिली लाश, हत्या का मामला दर्ज
AajTak
दिल्ली के द्वारका के सीतापुरी इलाके में एक 13 साल की लड़की की लाश संदिग्ध हालात में कमरे में मिली. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. अभी तक यौन शोषण के कोई संकेत नहीं मिले हैं. पुलिस परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है.
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक 13 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर की है जब करीब 1.45 बजे डाबरी थाने में पीसीआर कॉल मिली. कॉल के बाद स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.
यह घटना सीतापुरी इलाके की है, जहां तीन मंजिला मकान की छत पर बने कमरे में लड़की की लाश पड़ी मिली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम और क्राइम टीम को भी बुलाया गया. शुरुआती जांच में यौन शोषण के कोई संकेत नहीं मिले हैं.
13 साल की लड़की की संदिग्ध हालात में मौत
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि लड़की की मौत से पहले क्या हुआ था.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










