
दिल्ली के द्वारका में पार्किंग को लेकर विवाद, 28 वर्षीय लड़के ने गार्ड को पीटा
AajTak
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 6 के मांगलिक अपार्टमेंट में रविवार को झगड़े के संबंध में द्वारका दक्षिण पुलिस स्टेशन में सुबह 12.04 बजे एक पीसीआर कॉल मिली. पुलिस को वहां पहुंचकर पता चला कि एक शख्स ने पार्किंग विवाद के चलते सिक्योरिटी गार्डी की पिटाई की है.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-6 में पार्किंग के मुद्दे पर 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पिटाई का मामला रविवार का है. पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्ष वर्धन ने कहा कि रविवार को द्वारका सेक्टर 6 के मांगलिक अपार्टमेंट में झगड़े के संबंध में द्वारका दक्षिण पुलिस स्टेशन में सुबह 12.04 बजे एक पीसीआर कॉल मिली.
डीसीपी ने कहा, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि सुरक्षा गार्ड सदाशिव झा को पार्किंग मुद्दे पर साहिल नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर पीटा था. गार्ड की मेडिकल जांच की गई तो पता चला कि गार्ड की बायीं भौंह के ऊपर चोट लगी है. पुलिस ने कहा कि मेडिकल टेस्ट करने वाले डॉक्टर के अनुसार, यह सामान्य चोट थी.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
उन्होंने बताया कि गार्ड का बयान दर्ज कर लिया गया है और IPC की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी वर्धन ने कहा, आरोपी साहिल की मेडिकल जांच भी की गई और वह शराब के नशे में पाया गया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है जिसमें सुरक्षा गार्ड को आरोपी के घर के बाहर देखा गया जहां दो आदमी उसके माता-पिता के सामने उसका सामना कर रहे थे.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










