
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने 'देशभक्ति पाठ्यक्रम' के ब्लू-प्रिंट का लिया जायजा, बच्चों में देशभक्ति बढ़ाना है उद्देश्य
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ‘देशभक्ति करिकुलम’ के भविष्य के ब्लू-प्रिंट को लेकर रिव्यू मीटिंग की. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य है कि हर बच्चा अपने देश के मान सम्मान को लेकर आत्मविश्वास में जिए और एक कट्टर देशभक्त नागरिक बने.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को ‘देशभक्ति करिकुलम’ के भविष्य के ब्लू-प्रिंट को लेकर कोर-डेवलपमेंट टीम के साथ समीक्षा बैठक की. देशभक्ति करिकुलम ने कोरोना के बाद अपना पहला साल पूरा कर लिया है.
समीक्षा बैठक के दौरान सिसोदिया ने कहा कि देशभक्ति करिकुलम का पूरा मकसद हमारे स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को उनके भारतीय होने पर गर्व करवाना है. हर बच्चे में ये सोच विकसित करनी है कि वो अपने आसपास कुछ भी गलत होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाए और अगर खुद भी कुछ गलत करें तो उसके मन में भी यह भाव आए कि एक भारतीय होकर मैं ऐसा कैसे कर सकता हूं.
बच्चे को कट्टर देशभक्त बनाना इस करिकुलम का उद्देश्य
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य है कि हर बच्चा अपने देश के मान सम्मान को लेकर आत्मविश्वास में जिए और एक कट्टर देशभक्त नागरिक बने. वह देश की समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार रहे और समस्याओं से भागे ना बल्कि समस्याओं का सामना करें और उनका समाधान ढूंढे. डिप्टी सीएम ने कहा मुझे खुशी है कि पाठ्यक्रम की मदद से बच्चों में ये बदलाव आना शुरू हो गया गया है.
करिकुलम में अब तक क्या हुआ?
- पाठ्यक्रम केजरीवाल सरकार के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के 18 लाख से ज्यादा बच्चे देशभक्ति करिकुलम पढ़ रहे हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








