
दिल्ली के जहांगीरपुरी में नाबालिग लड़के को अगवा कर पीटा, यौन शोषण कर बनाया वीडियो
AajTak
राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़के को अगवा कर बेरहमी से पीटा गया. बताया जा रहा है कि लड़का हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे. इसी के साथ आरोपियों ने अश्लीलता भी की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में नाबालिग लड़के को अगवा कर कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. इसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों और वायरल वीडियो के आधार पर जांच चल रही है.
जानकारी के अनुसार, जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में 16 साल के लड़के को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कुछ लड़कों के साथ उसका विवाद हो गया था. वे जबरन उससे पैसे छीन रहे थे.
इसके दो दिन बाद करीब 8 से 10 लड़कों ने उसे पहले अगवा किया. इसके बाद उसे डी ब्लॉक के एक घर में ले गए, जहां उसे लात घूंसों और बेल्ट से पीटा. इसी के साथ आरोपियों ने अश्लीलता कर वीडियो बनाया. पीड़ित हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे.
पुलिस ने कराया नाबालिग का मेडिकल, छानबीन शुरू
इसी बीच आरोपी नाबालिग को अधमरा छोड़कर कुछ समय के लिए बाहर गए. होश आने पर पीड़ित वहां से भाग निकला और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की.
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़के का मेडिकल कराया और उसके बयान के आधार पर और वायरल वीडियो को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस ने 323, 367, 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











