
दिल्ली के कराला इलाके में वेस्ट मैटेरियल के गोदाम में लगी भीषण आग, कई दमकल मौके पर मौजूद
AajTak
दिल्ली के कराला इलाके में वेस्ट मैटेरियल के गोदाम में भीषण आग लग गई. हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई है.
दिल्ली के कराला इलाके में वेस्ट मैटेरियल के गोदाम में भीषण आग लग गई. हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई है. दिल्ली अग्निशमन सर्विस के रोहिणी के ADO अजय शर्मा ने बताया कि हमें रात करीब 8:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, यहां अपशिष्ट पदार्थ में आग लग गई है. यह एक खुला एरिया है, हालांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की में जुटी हुई हैं.
ADO अजय शर्मा ने बताया कि हमारी 12 गाड़ियां यहां आई हैं. उन्होंने बताया कि ये आग वेस्ट मैटेरियल में लगी है. गोदाम में गाड़ियों की सीटों और जूतों का कट मैटेरियल रखा था. इसी में आग लगी है. गोदाम करीब एक से डेढ़ एकड़ में फैला हुआ है. पूरा खुला एरिया है.
उन्होंने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हादसे की सूचना मिलते ही हमने 4 गाड़ियां भेजी थीं, लेकिन मौके पर आकर देखा कि एरिया काफी बड़ा है तो 6 और गाड़ियां भेजी गईं. इसके बाद 2 और गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. ए़डीओ ने कहा कि फायर फाइटिंग ऑपरेशन जारी है. इसमें 2 से 3 घंटे और लगने की संभावना है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








