
दिल्ली: कूरियर बॉय बताकर घर में घुसे, रिटायर्ड वैज्ञानिक और उनकी पत्नी को बनाया बंधक, 2 करोड़ लूटकर हुए फरार
AajTak
दिल्ली के पॉश इलाके में गन प्वाइंट पर लूट की एक वारदात को अंजाम दिया गया है. बीते शुक्रवार को रोहिणी इलाके में रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर में दो युवक खुद को कूरियर बॉय बताकर घुसे और उन्होंने वैज्ञानिक और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया. बदमाश घर में रखे कैश और ज्वैलरी लेकर फरार हो गए.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. यहां शनिवार को दो बदमाश खुद को कूरियर बॉय बताकर रिटायर्ड वैज्ञानिक के घर में घुसे और फिर उन्हें और उनकी पत्नी को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर करीब दो करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक रिटायर्ड वैज्ञानिक और उनकी बुजुर्ग पत्नी को उनके घर में बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया गया और करीब 2 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण लूट लिए गए.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना प्रशांत विहार के एफ ब्लॉक की है, जहां शिबू सिंह अपनी पत्नी निर्मला के साथ अपने घर में रहते हैं. शुक्रवार दोपहर जब बुजुर्ग दंपत्ति अपने घर में मौजूद थे, तभी दो लोग खुद को कूरियर बॉय बताकर अंदर घुस आए.
गन प्वाइंट पर बनाया बुजुर्ग दंपति को बंधक
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर के अंदर घुसने के बाद उन्होंने शिबू और उसकी पत्नी निर्मला को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया. अधिकारी ने बताया कि जब रिटायर्ड वैज्ञानिक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर भी हमला किया. उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर से 2 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए.
दिल्ली में ही अलग रहता है बेटा

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











