
दिल्ली की सड़कों पर नाव की सवारी करने निकले बीजेपी के पार्षद, Video
AajTak
इस दौरान नेगी ने दिल्ली में जलभराव की समस्या को उठाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी का नाला ओवरफ्लो कर रहा है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने नालों की सफाई नहीं कराई. हम सदन में बार-बार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी को शर्म तक नहीं आती. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार है. दिल्ली के लोग बेहाल हैं लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती.
दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाके पूरी तरह डूब गए हैं. सड़कें पानी से लबालब हैं और इससे सड़क और वायु यातायात प्रभावित हुआ है. लेकिन इन सबके बीच दिल्ली बीजेपी के एक पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में रविंद्र सिंह नेगी नाम के बीजेपी पार्षद सड़क पर पानी में चप्पू चलाते नजर आ रहे हैं. वह सड़क पर चप्पू से नाव चलाते दिखाई दे रहे हैं.
इस दौरान नेगी ने दिल्ली में जलभराव की समस्या को उठाते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी का नाला ओवरफ्लो कर रहा है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मॉनसून से पहले नालों की सफाई नहीं कराई. हम सदन में बार-बार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. लेकिन आम आदमी पार्टी को शर्म तक नहीं आती. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार है. दिल्ली के लोग बेहाल हैं, विनोद नगर पूरा डूब गया है लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती. दिल्ली में जलभराव इतना है कि लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं. लेकिन ये सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी है.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बारिश लोगों के लिए राहत के साथ ही आफत लेकर भी आई है. भारी बारिश के बाद सड़कें लबालब पानी से भरी हुई हैं. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल - 1 पर पार्किंग की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल हुए हैं.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. कुछ जगहों पर वाहन बारिश के पानी में लगभग आधे डूबे देखे जा सकते थे. सफदरजंग में बीते 24 घंटों के दौरान आज सुबह 8:30 बजे तक 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







