
दिल्ली की महिला वकील निधी चौधरी कैसे बन गईं सोशल मीडिया स्टार?
AajTak
Nidhi Chaudhary: निधी चौधरी सोशल मीडिया पर विवादों के कारण काफी चर्चा में रहती हैं. वह कभी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी वास्तु टिप्स को लेकर विवादों में आ जाती हैं. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह वकालत कर चुकी हैं. वह दिल्ली के साकेट कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं.
निधी चौधरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं. कभी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी वास्तु टिप्स को देने की वजह से. लेकिन कम लोगों को पता होगा कि निधी वकालत भी कर चुकी हैं. एक वक्त में निधी चौधरी, दिल्ली के साकेट कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं. वहीं, उनके पापा चाहते थे कि बेटी ज्यूडिशियरी में जाए, लेकिन निधी चौधरी ने कंटेंट क्रिएटर बनने का फैसला किया.
निधी ने बताया कि उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ था, लेकिन उनका परिवार बिहार के मधुबनी का रहने वाला है. उन्होंने कहा कि जब वह कोर्ट में जाती थीं, तब भी लोग उनसे फैशन को लेकर सवाल पूछा करते थे कि ये बैग कहां से खरीदा या फिर ये साड़ी कहां से ली?
निधी चौधरी स्प्रिचुलिटी, एस्ट्रोलॉजी, वास्तु से जुड़े वीडियो बनाती हैं, साथ ही फैशन और ब्यूटी पर भी लोगों को टिप्स देती हैं. यूट्यूब पर उनके 5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
बिना ब्लाउज के साड़ी पहनने पर हुई थीं ट्रोल
निधी चौधरी के वीडियो पहले भी वायरल होते रहे हैं. एक बार तो तब लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल कर दिया था जब लोगों को लगा कि निधी चौधरी बिना ब्लाउज के साड़ी पहनकर एस्ट्रोलॉजी के टिप्स दे रही हैं. कई लोगों ने ब्लाउज खरीदने के लिए निधी चौधरी को पैसे भी ट्रांसफर कर दिए थे.
निधी चौधरी ने बताया कि 2016 में वह बीमार पड़ गई थीं. 3 महीने बेडरेस्ट पर रहना पड़ा था. इसी दौरान उन्होंने ब्यूटी पर लिखने के लिए ब्लॉग बनाया. लेकिन नाखून बड़े थे तो टाइपिंग में दिक्कत आती थी. इसलिए उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया. उनके पहले वीडियो को कुछ ही दिन में 10 हजार व्यूज मिल गए. हालांकि, उन्हें यूट्यूब से पहली कमाई हासिल करने में 8 महीने का वक्त लगा. निधी चौधरी बताती हैं कि गूगल से पूछ-पूछकर ही उन्होंने सबकुछ सीखा है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









