
दिल्ली की दमघोंटू हवा... तीन दिन से हालत खराब, 12 इलाकों में AQI ‘खतरनाक’, वजीरपुर सबसे प्रदूषित
AajTak
दिल्ली में जहरीली धुंध छाई हुई है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. आइए जानते हैं कहां कितना AQI दर्ज किया गया है?
मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में जहरीली धुंध देखने को मिली है. पिछले तीन दिनों से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज वजीरपुर में AQI 434 दर्ज किया गया है. इसके अलावा आईटीओ क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 401 दर्ज किया गया. जिसे ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में रखा गया है. सराय काले खां क्षेत्र में जहरीली धुंध छाई हुई है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 359 दर्ज किया गया है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है.
कहां कितना AQI? केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 6 बजे तक आनंद विहार में AQI 415, अशोक विहार में 417, बवाना में 399, बुराड़ी में 377 दर्ज किया गया. चांदनी चौक का AQI 388 रहा, वहीं द्वारका में 393 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 328 AQI दर्ज किया गया. लोदी रोड पर AQI 343 और मंदिर मार्ग पर 350 दर्ज किया गया. नजफगढ़ में 349, नरेला में 387 और नेहरू नगर में AQI सबसे अधिक 420 दर्ज हुआ. ओखला में 400, पंजाबी बाग में 412, आर.के. पुरम में 399 और वजीरपुर में AQI 434 दर्ज किया गया.
दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 378 रहा, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है. सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में वजीरपुर, जहांगीरपुरी, मुंडका, नेहरू नगर (लाजपत), सीरी फोर्ट, आईटीओ क्षेत्र, आनंद विहार और पंजाबी बाग शामिल हैं. यहां AQI 400 के पार दर्ज किया गया.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








