
'दिल्ली की जिस-जिस विधानसभा में गए भगवंत मान, वहां AAP की सफाई', बोले रवनीत बिट्टू
AajTak
AAP की सरकार दिल्ली गिरी है, लेकिन हलचल पंजाब तक मची हुई है. बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस की तरफ से भी दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक उनके टच में हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने AAP पर निशाना साधा है.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार जाते ही पंजाब में सियासी घमासान मच गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ-साथ कांग्रेस भी लगातार AAP पर निशाना साध रही है. आम आदमी पार्टी के विधायकों के दोनों सियासी दलों के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, AAP इससे इनकार कर रही है.
पंजाब में जारी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने AAP पर निशाना साधा है. बिट्टू ने कहा,'दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी है. केजरीवाल के साथ-साथ सिसोदिया और आतिशी का शीशमहल खाली हो गया है. अब भगवंत मान की बारी है. दिल्ली की जिस-जिस विधानसभा में भगवंत मान गए हैं, वहां पर (AAP की) सफाई हो गई है. अब भगवंत मान को चंडीगढ़ में अपना सामान बांधना शुरू कर देना चाहिए. जो तैयारी अमन अरोड़ा कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि अब यहां पर मुझे मौका देना चाहिए. साल 2027 आते-आते इनके (AAP) कई मुख्यमंत्री बदले जाएंगे.'
ये भी पढ़ें: 'आपको यमुना मैया का शाप लगा है...', इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी से बोले एलजी वीके सक्सेना
BJP की तरफ से भी दावेदारी
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की करारी हार के बाद पंजाब में भी हड़कंप मचा हुआ है. कहा जा रहा है कि भगवंत मान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के टच में हैं. दावा किया जा रहा है कि करीब 30 विधायक कांग्रेस के टच में हैं. इस तरह के दावे बीजेपी की तरफ से भी किए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: केजरीवाल के कट्टर ईमानदार वाले ब्रांड को दिल्लीवालों ने 'कट्टर बेइमान' मान लिया था?

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










