
दिल्ली की खराब हवा में जीने का फॉर्मूला, अमेरिकी महिला ने वीडियो में बताया तरीका
AajTak
दिल्ली के प्रदूषण में भी लोग जीने का रास्ता निकाल लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक अमेरिकी महिला खराब एयर क्वालिटी के बीच रहने का तरीका बताती नजर आ रही हैं.
दिल्ली की खराब हवा को लेकर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अक्सर चर्चा होती रहती है. इसी बीच भारत में पिछले चार साल से रह रही एक अमेरिकी महिला ने बताया है कि वह दिल्ली के सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले महीनों में भी हवा की समस्या को कैसे संभालती हैं. उनका यह अनुभव अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में क्रिस्टन फिशर बताती हैं कि उनसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि वे दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी के बीच कैसे रहती हैं. वीडियो की शुरुआत में वह एक एयर क्वालिटी मॉनिटर दिखाती हैं, जिसमें बाहर का AQI 210 दिखाई देता है. इसके बाद वह उसी डिवाइस को अपने घर के अंदर ले जाती हैं, जहां कुछ ही सेकंड में AQI गिरकर 48 पर आ जाता है.
घर में चार एयर प्यूरिफायर इस फर्क की वजह बताते हुए क्रिस्टन कहती हैं कि उनके घर में एयर प्यूरिफायर लगे हैं. उन्होंने बताया कि उनके घर में कुल चार एयर प्यूरिफायर हैं, जो हर समय चलते रहते हैं.इसी वजह से हमारे घर के अंदर की हवा साफ और सुरक्षित रहती है. उनका मानना है कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान बाहर की हवा भले ही बहुत खराब हो जाए, लेकिन अगर घर के अंदर की हवा को कंट्रोल कर लिया जाए तो हालात काफी बेहतर हो जाते हैं.
क्रिस्टन ने कहा कि वे और उनका परिवार प्रदूषण के महीनों में बाहर कम समय बिताते हैं और ज्यादातर वक्त घर के अंदर रहते हैं.मैं बाहर की हवा को नहीं बदल सकती, लेकिन अपने परिवार के लिए घर के अंदर एक सुरक्षित माहौल जरूर बना सकती हूं. उन्होंने यह भी बताया कि सर्दियों में उनका परिवार साफ और नियंत्रित हवा में सोने को प्राथमिकता देता है.
देखें वायरल वीडियो
अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी साफ किया कि दिल्ली में सालभर प्रदूषण एक जैसा नहीं रहता. उनके मुताबिक, सबसे खराब प्रदूषण आमतौर पर नवंबर से जनवरी के बीच रहता है.इसके अलावा बाकी महीनों में दिल्ली की हवा काफी हद तक बेहतर रहती है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









