
दिल्ली की कई सड़कों पर स्ट्रीट लाइट खराब मिलने पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, PWD को थमाया नोटिस
AajTak
DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को राजधानी के कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान रमेश पार्क बस स्टॉप, ललिता पार्क बस स्टैंड सहित कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब मिलने से वो नाराज हो गईं. अब शनिवार को उन्होंने दिल्ली सरकार के PWD विभाग को नोटिस जारी किया है और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को दिल्ली सरकार के PWD विभाग को नोटिस जारी किया है. DCW ने ये नोटिस ललिता पार्क बस स्टैंड और कई जगहों से स्ट्रीट लाइट्स चोरी होने के मामले में जारी किया है. स्वाति मालीवाल ने शनिवार को बताया कि आयोग ने कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया. इस दौरान स्ट्रीट लाइट बंद होने के चलते इस इलाके में काफी धन अंधेरा था. इस संबंध में हमने दिल्ली सरकार के संबंध विभाग को नोटिस जारी किया है. मालीवाल ने कहा, शिकायतें मिलने के बाद कल शाम (शुक्रवार) ललिता पार्क बस स्टैंड और कई अन्य स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई बस अड्डों पर और उसके आसपास पूरी तरह अंधेरा था. महिलाओं के लिए यह बहुत असुरक्षित है.
कई इलाकों में खराब है स्ट्रीट लाइट: DCW महिला आयोग ने PWD को भेजे नोटिस में लिखा, 15 दिसंबर को शाम करीब पौने छह बजे रमेश पार्क बस स्टॉप के निरीक्षण के दौरान आयोग यह देखकर हैरान रह गया कि बस स्टॉप पर कोई रोशनी नहीं थी. इसके अलावा सड़क के उस हिस्से पर स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थीं. बस स्टॉप का पिछला हिस्सा भी एक सुनसान इलाका था. पूरा बस स्टॉप अंधेरे में डूबा हुआ था और वहां से बसों में चढ़ने या उतरने वाली महिलाओं और लड़कियों के लिए असुरक्षित था.
यह भी पढ़ें: संसद 'स्मोक अटैक' का छठा आरोपी भी गिरफ्तार, घटना के बाद इसी के घर छिपा था मास्टरमाइंड ललित आयोग ने आगे कहा कि रमेश पार्क बस स्टॉप से ललिता पार्क तक पुश्ता रोड पर निरीक्षण किया गया. सड़क पर बिल्कुल अंधेरा था, क्योंकि कोई भी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी और कई खंभों पर स्ट्रीट लाइट भी नहीं थी. आयोग ने ललिता पार्क बस स्टॉप का भी निरीक्षण किया, जहां भी काफी अंधेरा था.
DCW ने अधिकारियों से मांगा जवाब महिला पैनल ने आगे कहा कि जो महिलाएं अक्सर बसों में यात्रा करती हैं, वे अक्सर सुनसान आश्रय स्थलों पर असुरक्षित महसूस करने का जिक्र किया है. आयोग ने बस स्टॉप और सड़कों पर अंधेरा होने का कारण पूछा है और इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट के लिए जिम्मेदार अधिकारियों का विवरण मांगा है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







