
दिल्ली: एक ही इलाका, एक ही वक्त और एक ही कार बार-बार चोरी... मालिक हैरान, पुलिस परेशान
AajTak
अदिति खन्ना ने कार चोरी होने की शिकायत दिल्ली पुलिस में दर्ज करा दी है और दिल्ली पुलिस के अफसरों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन एक बात आप भी समझ से परे है कि चोर एक ही तारीख में एक ही कार को क्यों निशाना बना रहे हैं? क्या इसके पीछे कोई खास वजह है?
दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में कार चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. एक ही इलाके में, एक ही वक्त में, एक ही दिन, एक ही कार की चोरी हो जाती है. मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. चोरी हुई कार की मालकिन आरती खन्ना हैं. आरती खुद इस बात से हैरान हैं कि आखिर उनकी ही कार को चोर बार-बार निशाना क्यों बना रहे हैं और क्या सिर्फ एक ही तारीख और समय पर चोरी की वारदात को अंजाम क्यों दे रहे हैं?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











