
दिल्ली: 'आपदा कभी-कभार आती है, यहां हर साल पानी भरता है', 3 साथियों को खोने के बाद UPSC छात्रों में रोष, जोरदार प्रदर्शन
AajTak
हादसे के बाद से कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्र एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'यहां कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और जान गंवाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी ले. एक ट्वीट करने से, एक लेटर लिखने से, अपने एसी कमरे में बैठकर लोगों का भविष्य क्या सुधार रहे हैं.'
दिल्ली के राजेंद्र नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. ओल्ड राजेंद्र नगर के राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में शनिवार को अचानक पानी भर गया. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस बीच दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.
हादसे के बाद से कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है. छात्र एमसीडी और कोचिंग सेंटर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश पर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, 'यहां कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार से कोई यहां आए और जान गंवाने वाले छात्रों की जिम्मेदारी ले. एक ट्वीट करने से, एक लेटर लिखने से, अपने एसी कमरे में बैठकर लोगों का भविष्य क्या सुधार रहे हैं. वोट मांगने आते हैं तो घर तक आते हैं और त्रासदी होती है तो घर पर बैठकर लेटर लिखते हैं.'
'10-15 मिनट में ही आ जाती है बाढ़'
एक दूसरे छात्र ने कहा, 'सबसे बड़ी समस्या है कि 80 प्रतिशत लाइब्रेरी बेसमेंट में हैं. 10 मिनट भी बारिश होती है तो यहां बाढ़ आ जाती है. आज तक एमसीडी ने इस पर कोई काम नहीं किया. ये जिम्मेदारी एमसीडी की है.'
छात्र ने कहा, 'अगर 10 से 15 मिनट में दिल्ली में बाढ़ आ जा रही है, ये सबसे पॉश एरिया है, ढाई-तीन लाख रुपये देकर यहां पढ़ रहे हैं. इसकी जिम्मेदारी एमसीडी की है. यही एमसीडी किसी टपरी पर से पैसे लेने हों तो बहुत जिम्मेदार बन जाती है. आज एक लाइब्रेरी में ऐसा हुआ है जहां रेस्क्यू करने में 12 से 15 घंटे लग गए और किसी की जान नहीं बची है, 99 परसेंट लोग नहीं बचे हैं.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







