
दिल्ली: अवैध संबंध के शक में पत्नी का कत्ल, होटल में गला दबाकर मार डाला, UP जाकर कबूला जुर्म!
AajTak
दिल्ली के पहाड़गंज स्थित होटल में गोपाल शर्मा ने पत्नी कीर्ति शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी. पति को शक था कि पत्नी का किसी और से अफेयर है. हत्या के बाद आरोपी मथुरा भाग गया और 112 नंबर पर कॉल कर जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. न्यू विक्टोरिया होटल में शनिवार तड़के एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान 24 वर्षीय कीर्ति शर्मा के रूप में हुई है. वह उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर, रुद्रपुर की रहने वाली थी. हत्या का आरोप मथुरा के सराय अजमाबाद के रहने वाले उसके पति गोपाल शर्मा (24 वर्ष) पर लगा है.
जानकारी के मुताबिक, गोपाल और कीर्ति 20 जून की शाम 6:35 बजे पति-पत्नी बनकर होटल में चेक-इन किए थे. रात लगभग 9 बजे गोपाल बाहर खाने का बहाना बनाकर होटल से निकला और वापस नहीं लौटा. अगले दिन तड़के 2:45 बजे यूपी के मथुरा हाईवे थाने से होटल मैनेजर प्रेम कुमार को एक कॉल आया.
यह भी पढ़ें: UP: चलती ट्रेन में युवक की हत्या, सीट के विवाद में पीट-पीटकर बेरहमी से कत्ल
फोन पर दिल्ली के होटल में एक महिला की हत्या की सूचना दी गई और तुरंत कमरे की जांच करने को कहा गया. होटल मैनेजर ने जब कमरे की जांच की, तो कीर्ति शर्मा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली. उसने तुरंत मामले को लेकर पहाड़गंज थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की.
इसी दौरान पता चला कि आरोपी गोपाल शर्मा ने मथुरा पहुंचकर खुद 112 नंबर पर कॉल कर अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल की और सरेंडर कर दिया. उसे हाईवे पुलिस स्टेशन मथुरा ने हिरासत में लेकर बाद में दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में गोपाल ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध था. इसी शक के चलते उसने गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







