
दिल्ली: अब रात 9 बजे तक लगवा सकते हैं वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कोरोना कंट्रोल का प्लान
AajTak
देश में मार्च के महीने में कोरोना विस्फोट का दूसरा दौर रफ्तार पकड़ रहा है. कई राज्यों में हालात चिंताजनक है. ऐसे में दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और आइसोलेशन सिस्टम पर जोर दिया जा रहा है.
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केजरवील सरकार भी अलर्ट हो गई है. बीते दिन यहां 813 नए केस सामने आए हैं. राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 80 हजार के करीब टेस्ट रोज हो रहे हैं, जो राष्ट्रीय औसत के पांच गुना से भी ज्यादा हैं. हम ठीक दिशा में चल रहे हैं. जिस तरह ट्रेसिंग की जा रही है, लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है, उससे लगता है कोरोना जल्द काबू में आ जाएगा. वैक्सीनेशन की बढ़ाई गई टाइमिंग
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











