
दिल्लीः LNJP अस्पताल से कोरोना संक्रमित युवती का शव गायब, 10 दिन से ढूंढ रहा भाई
AajTak
दिल्ली के सरकारी अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल से एक युवती का शव गायब हो गया है. कोरोना संक्रमण से युवती की मौत एक महीने पहले हो चुकी है. उसके बाद शव को मॉर्चुरी में रखा गया था. लेकिन अब शव मिल नहीं रहा है.
दिल्ली के सरकारी अस्पताल से कोरोना संक्रमित युवती के शव के गायब होने का मामला सामने आया है. युवती की मौत को एक महीना बीत चुका है. लेकिन उसके शव को मॉर्चरी में रख दिया गया था, क्योंकि उसका परिवार भी संक्रमित था. युवती का भाी जब ठीक हुआ और शव लेने अस्पताल गया तो वहां शव मिला ही नहीं. पिछले 10 दिन से भाई अपनी बहन का शव ढूंढ रहा है. इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है और पुलिस भी शव की तलाश कर रही है. मामला लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का है जिस पर एक परिवार ने शव गायब होने का इल्जाम लगाया है. दिल्ली के रहने वाले सिद्धार्थ नाम के शख्स ने पुलिस में शिकायत देते हुए कहा है कि उनकी बहन का शव मॉर्चरी में रखा गया था और जब वो शव लेने के लिए मॉर्चरी पहुंचे तो वहां से लाश गायब थी.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











