
दिल्लीः लोगों की जासूसी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, आरोपी CDR से लीक कर रहा था पर्सनल जानकारी
AajTak
दिल्ली में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य जानकारी उपलब्ध करवा रहा था. इसमें बैंक स्टेटमेंट, जीएसटी रिटर्न, आईटीआर आदि की जानकारी भी शामिल थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. हालांकि गैंग का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
दिल्ली में लोगों की जासूसी करने वाले गैंग का खुलासा हुआ है. दिल्ली की आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया है. बताया जा रहा है कि गैंग कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य जानकारी प्रोवाइड करा रहा था. पुलिस ने ग्राहक बनकर गैंग में एक्टिव आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी डिटेक्टिव एजेंसी में काम करता है. गैंग का सरगना पंकज फरार है. पुलिस ने बताया कि हमें सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एक शख्स लोगों से पैसा लेकर CDR और अन्य जानकारी उपलब्ध करवा रहा है.
पुलिस ने एक डिकॉय टीम बनाकर डिटेक्टिव एजेंसी चलाने वाले से संपर्क किया. आरोपी 25000 रुपए में CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड ) देने पर राजी हो गया. इसके बाद आरोपी को रोहिणी इलाके में बुलाया गया. 25 हज़ार रुपए देने के बाद आरोपी ने पेन ड्राइव के जरिए सीडीआर उपलब्ध करा दी. तभी AATS आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
डिटेक्टिव एजेंसी का ऑफिस नोएडा में है. पुलिस अब उसके ऑफिस में छापा मारकर तमाम सबूत जुटा रही है. पुलिस ने लैपटॉप और अन्य सामान सीज कर लिया है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अब तक कितने लोगों की CDR मंगवा चुका है, और कौन गैंग को CDR उपलब्ध करवाता है.
आरोपी पवन ने बताया कि दिल्ली की कई डिटेक्टिव एजेंसी ये काम कर रही हैं, जो ग्राहक की जरूरत के मुताबिक सीडीआर, बैंक स्टेटमेंट्स, आईटीआर, जीएसटी रिटर्न मोबाइल लोकेशन और ओनरशिप उपलब्ध करवाती हैं.
पुलिस ने समयपुर बादली थाने में IPC की धारा 409, 420, 464, 120 और टेलीग्राफ एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक इस गैंग के और भी सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकती है.
ये भी देखें

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







