
दिल्लीः लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे दो आरोपी, युवक ने विरोध किया तो चाकू से कर दी हत्या... वारदात से फैली दहशत
AajTak
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शुक्रवार की रात एक युवक की चाकू से हत्या कर दी गई. दरअसल, दो आरोपी एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे. वहां मौजूद व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए. कुछ देर बाद उसके भतीजे पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे की है. यहां दो युवक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे. उसी दौरान एक युवक ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी जान चली गई. दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, किशन कुमार नाम के शख्स ने कॉल करके सूचना दी थी कि सलमान और अरबाज नाम के दो भाई एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे. जब किशन नाम के युवक ने जब इसका विरोध किया और दोनों को रोका तो आरोपी धमकी देने लगे. इसके बाद करीब 30 मिनट बाद पता चला कि सलमान और अरबाज किशन के भतीजे मनीष से विवाद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: एक घर, पांच कत्ल और फरार कातिल... पर्सनल डायरी से उलझी गुप्ता परिवार के सामूहिक हत्याकांड की गुत्थी
किशन कुमार केबल ऑपरेटर है. जब किशन मौके पर पहुंचा तो देखा कि अरबाज मनीष को पकड़कर खड़ा था और सलमान ने चाकू से मनीष की गर्दन पर वार कर दिया. इससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना नंद नगरी के एच ब्लॉक पार्क गली नंबर 1 सुंदर नगरी में हुई. मनीष खून से लथपथ हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया. सलमान चाय की दुकान चलाता है, जबकि अरबाज मजदूर है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











