
दिल्लीः प्रदूषण के मुद्दे पर AAP ने केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा, दागे 4 सवाल
AajTak
AAP ने प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर ठोस कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं. पार्टी प्रवक्ता आतिशी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर चार सवाल भी दागे और कहा कि पूरे मामले में लीगल एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या गंभीर है. दिल्ली के आसपास के राज्यों में प्रदूषण की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (एएपी) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. AAP ने केंद्र सरकार पर ठोस कदम नहीं उठाने के आरोप लगाए हैं. AAP प्रवक्ता आतिशी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर चार सवाल भी दागे हैं. AAP का कहना है कि वो पूरे मामले में लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्री से संपर्क भी करेगी. AAP दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के दो स्रोत हैं- एक दिल्ली का प्रदूषण और दूसरा बाहर से आने वाला प्रदूषण. इसकी हिस्सेदारी 60 फीसदी है. आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के प्रयास से 25 फीसदी प्रदूषण कम हुआ. ईवी पॉलिसी लेकर आए हैं. थर्मल पॉवर प्लांट बंद किया, पराली का समाधान निकाला. ग्रीन दिल्ली एप के जरिए काम कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार बाहर से आने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाती है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








