
दिल्लीः पुलिस ने खोला संदिग्ध बैग तो निकली लड़की की लाश, गला घोंट कर हुई थी हत्या
AajTak
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में रविवार शाम 4:44 बजे फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में कॉल आई. इसमें विश्वास नगर इलाके में गली नंबर- 10 के पास एक कमरे में एक संदिग्ध बैग होने की सूचना मिली. घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई. इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल टीम के साथ एक पुलिस टीम को भेजा गया.
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां उत्तरी दिल्ली के विश्वास नगर में एक बैग में एक लड़की का शव मिला है. लड़की की उम्र 23 साल के आसपास की बताई जा रही है और इसकी पहचान शमां के तौर पर हुई है. लड़की की हत्या करने के बाद लाश को बैग में छुपाई गई थी. हत्या करने का आरोप मंगेतर पर है. वहीं मामले का आरोपी मंगेतर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस के मुताबिक, लड़की की हत्या चुन्नी से उसका गला दबाकर की गई है. शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को मामले की जानकारी मिली.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष में रविवार शाम 4:44 बजे फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में कॉल आई. इसमें विश्वास नगर इलाके में गली नंबर- 10 के पास एक कमरे में एक संदिग्ध बैग होने की सूचना मिली. घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई. इसके बाद घटनास्थल पर एफएसएल टीम के साथ एक पुलिस टीम को भेजा गया.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की गई और बैग खोलने पर NSA कॉलोनी की रहने वाली एक लड़की का गला घोंटा हुआ शव बरामद हुआ. पुलिस का कहना है कि संदिग्ध बैग खोलने पर महिला की लाश मिली, जिसका गला घोंटा हुआ मालूम पड़ रहा था. पुलिस ने लड़की की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
महिला की हत्या क्यों की गई, पुलिस बैग में भरी लाश का सुराग पता लगाने में जुट गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. अब तक की जांच में एक संदिग्ध के बारे में पुख्ता सुराग मिले हैं. अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें काम कर रही हैं. पुलिस टीम पूरे अपराध क्रम को जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











