
दिल्लीः घर में आईसीयू बेड सेटअप के नाम पर बीटेक छात्र ने की ठगी, पठानकोट से गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के मुताबिक आरोपी ठग आर्यन ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाया. वहीं पर उसने मैसेज डाला कि वो घर पर आईसीयू बेड सेटअप कर देगा. अगर ऑक्सीजन की जरूरत हो, तो ऑक्सीजन भी पहुंचवा देगा
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे छात्र को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को उनके घर में आईसीयू बेड सेटअप करने और ऑक्सीजन पहुंचाने के नाम पर ठग रहा था. आरोपी इस ठगी के काम को ऑनलाइन अंजाम दे रहा था. पकड़े गए युवक का नाम आर्यन है. पुलिस के मुताबिक आर्यन देश के अलग-अलग राज्यों के 47 लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ठग आर्यन ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना प्रोफाइल बनाया. वहीं पर उसने मैसेज डाला कि वो घर पर आईसीयू बेड सेटअप कर देगा. अगर ऑक्सीजन की जरूरत हो, तो ऑक्सीजन भी पहुंचवा देगा. बहुत से ऐसे लोग जिन्हें हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहा था और वो परेशान हो रहे थे. वही इस शातिर ठग के जाल में फंस गए.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











